रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 140 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. जिला रायपुर से 34, नारायणपुर से 22, दंतेवाड़ा से 17, बिलासपुर से 13, राजनांदगांव व बलौदाबाजार से 10-10, सरगुजा से 9, रायगढ़ से 7, दुर्ग, बालोद, जांजगीर-चांपा से 3-3, बलरामपुर, कोण्डागांव व अन्य राज्य से 2-2, कोरबा, बेमेतरा, महासमुंद से 1-1 हैं. वहीं 125 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई. जिला राजनांदगांव में कर्नाटक से आए कोरोना संक्रमित एक मरीज की हृदयाघात से मौत हो गई, वहीं जिला रायगढ़ से कोरोना संक्रमित 28 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3806 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 761 है. वहीं 3028 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 17 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://15 अगस्त से सभी जिलों में शुरू होगा गढ़कलेवा, मंत्री भगत ने दिए निर्देश
आंगनबाड़ी में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 24 जुलाई तक आवेदन
बलौदाबाजार. नगर पंचायत लवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 12 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 4 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 8 पद शामिल हैं. पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक लवन स्थित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय के पते पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक से स्वीकार किए जाएंगे.
http://विकास दुबे एनकाउंटर : यूपी STF ने बताया गाड़ी कैसे हुई हादसे का शिकार
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा 14 जुलाई को
कोरिया. शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 14 जुलाई 2020 को प्रातः 10:30 बजे से निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी. आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक प्रवेष पत्र प्राप्त नहीं किया है वे आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त के कार्यालय से कार्यालयीन समय पर प्रवेष पत्र प्राप्त कर सकते हैं. कोविड 19 को देखते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आना होगा.







