আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 14 नए मरीज मिले, अब 235 एक्टिव केस

Published on: May 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं. इनमें 12 राजनांदगांव, 2 बेमेतरा जिले से हैं. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 235 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 307 हो गई है. इनमें 72 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. बता दें कि विगत रात्रि 1 कोरोना मरीज की पहचान रायगढ़ जिले से हुई थी इस तरह सोमवार को कोरोना के 41 मरीज सामने आए थे. वहीं रायपुर एम्स से 4 और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज से 1 मरीज को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया.

http://कोरोना का इस कदर खौफ… मरीज को प्राथमिक उपचार भी नहीं दिया, अब रिपोर्ट आई निगेटिव

सौर ऊर्जा आधारित ग्रामीण पेयजल योजना के लिए 1.67 करोड़ स्वीकृत

रायपुर. राजनांदगांव जिले के चौकी विकासखंड के अंतर्गत 10 ग्रामों में एक करोड़ 67 लाख रुपए से अधिक की राशि सौर ऊर्जा पर आधारित ग्रामीण पेयजल योजना के लिए स्वीकृत की गई है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजनांदगांव जिले के चौकी विकासखंड के 10 ग्रामों में सौर ऊर्जा आधारित ग्रामीण पेयजल योजना के लिए एक करोड़  67 लाख 74 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है. जिसके तहत ग्राम संसारगढ़ में 14.52 लाख, आडेझर (बोईरडीह) में 13.70 लाख, खुर्सीटिकुल में 19.48 लाख, घोरदा में 16.33 लाख, दिवाल गुडरा में 17.09 लाख, मालडोंगरी में 15.75 लाख, बरालगुडी (नदीपारा) में 15.66 लाख, बरालगुडी (मुख्य बस्ती) में 19.13 लाख, भुरभुसी में 19.97 लाख और ग्राम डुमरगुचा (मुख्य बस्ती) में 16.11 लाख रुपए की लागत से सौर ऊर्जा आधारित पेयजल योजना शुरू की जा रही है.

http://VIDEO : दिशा पटानी ने बोल्ड अंदाज में किया डांस, टाइगर श्रॉफ ने किया ये कमेंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now