আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 139 नए मरीज, अब 841 एक्टिव केस

Published on: June 21, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को कोरोना के 139 नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला कोरबा से 39, जांजगीर-चांपा से 21, बलौदाबाजार व रायपुर से 17-17, जशपुर से 16, राजनांदगांव से 14, गरियाबंद से 4, दुर्ग से 3, रायगढ़, बेमेतरा व कांकेर से 2-2, सरगुजा व बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 53 मरीज़ों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 126246 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया है, अभी तक 2273 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई. इनमें 1421 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए तथा 841 सक्रिय मरीज हैं.

http://सीमा को सभापति न बनाने से कार्यकर्ता नाराज, बोले- यह हम सबका अपमान

विकास कार्यों के लिए मंत्री को डूमरपाली सरपंच का ज्ञापन

खल्लारी. प्रदेश के वाणिज्यकर (आबकारी) मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से उनके रायपुर स्थित निवास में क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ डूमरपाली सरपंच नंदकुमार निषाद ने भेंटकर विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा. निषाद ने ग्राम पंचायत डूमरपाली के आदिवासी कमारपारा तक अति शीघ्र सीसी रोड बनाने की मांग की. जिस पर मंत्री ने ग्राम पंचायत डूमरपाली और उनके आश्रित गांव में विकास कार्य के लिए विभिन्न मांगों के साथ सीसी रोड के लिए आश्वासन दिया है. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्तिक चक्रधारी, ग्राम पंचायत आमाकोनी सरपंच प्रतिनिधि आशाराम मोंगरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता सेवाराम साहू, कोषाध्यक्ष तारेश साहू, महामंत्री मोहन कुलदीप, चरौदा सरपंच प्रतिनिधि डॉ कुंजलाल साहू आदि उपस्थित थे.

http://गांवों में विकास कार्यों की सौगात, विधायक ने किया भूमिपूजन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now