আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद जिले में 13 और बलौदाबाजार जिले में 15 नए कोरोना मरीज मिले

Published on: August 5, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. बुधवार को महासमुंद जिले में 13 और बलौदाबाजार जिले में 15 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में पिथौरा विकासखंड के पिथौरा के वार्ड 15 से 2, मंदिर चौक से 1 और वार्ड 6 से 1 हैं. महासमुंद विकासखंड के गोसाई पारा मोंगरा से 3 व बिरकोनी से 1 हैं. बसना विकासखंड के मेदनीपुर से 1 और बरोली से 2 हैं. सरायपाली विकासखंड के गाड़ा पारा कुर्मीपाली व सुखापाली से 1-1 हैं. वहीं बलौदाबाजार जिले में मिले संक्रमितों में 5 पलारी विकासखण्ड के ग्राम बलौदी से हैं. अन्य 10 मरीज बिलाईगढ़ विकासखण्ड से सम्बंधित है.

http://पीएम मोदी ने रखी राम मंदिर की आधारशिला, कहा- राम काज कीन्हे बिनु मोहि कहां विश्राम

जिसमें 7 ग्राम सलिहा, 2 ग्राम गोपालपुर एवं 1 ग्राम छपोरा से हैं. इन सभी मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से की गई है. जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया कि सभी मरीजों को जिला कोविड हॉस्पिटल लाने के लिए एम्बुलेंस को रवाना कर दी गई है. आज मिले सभी मरीज़ों को मिलाकर बलौदाबाजार जिले में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 422 तक पहुंच गई है. इनमें से इलाज़ के बाद 353 मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं. इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 69 गई है. साथ ही आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 6 मरीज स्वस्थ होकर वापस घर लौटे हैं.

http://कोरोना की सस्ती दवा फ्लूगार्ड लॉन्च, एक टेबलेट की कीमत 35 रुपए

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now