আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चंडीगढ़ निर्मित 13 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Published on: March 7, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. पुलिस ने मंदिर हसौद के ग्राम दरबा में छापा मारकर करीब 13 लाख कीमत की 340 पेटी और पिकअप से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है. कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक आरोपी फरार है. बागबाहरा पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर की ओर से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब पिकअप में भरकर होली त्यौहार के समय खपाने के उद्देश्य से ग्राम सुखरीबडरी ले जा रहे हैं. जिस पर पुलिस टीम ने एक टाटा छोटा हाथी सीजी 04 जेसी 7630 को रोकने का प्रयास किया इसे देखकर दूर से छोटा हाथी से एक व्यक्ति कूदकर भाग गया. छोटा हाथी में बैठे व्यक्तियों ने पूछने पर अपना नाम बजरंग सिंह पिता विमल सिंह चौहान (27) निवासी फूल चौक रायपुर, नरेश कुमार पिता लखन निहाल (30) कोटा निवासी रायपुर, समर ध्रुव पुसूराम ध्रुव (23) साहू कॉलोनी मंदिर हसौद रायपुर,

http://पुलवामा हमला : विस्फोटक बनाने ऑनलाइन मंगवाया गया था केमिकल, 2 गिरफ्तार

प्रदीप बाघ पिता साहबो बाघ (30) सरस्वती नगर रायपुर, अखिलेश पिता जगदीश मिश्रा (32) श्रीराम नगर मंदिर हसौद बताया. भागे हुए व्यक्ति का नाम शिकारीपाली निवासी रामतिलक उर्फ भूखन पिता महावीर अग्रवाल (35) बताया. वाहन से 40 पेटी चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल व्हिस्की 1920 पौव्वा कीमती 13440 रुपए मूल्य का बरामद किया. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शराब रायपुर मंदिरहसौद ब्लॉक के ग्राम दरबा के सरपंच पति सनत पटेल के बाड़ा के कमरे में छिपा कर रखी गई थी और चंडीगढ़ की उक्त शराब में लगभग 340 पेटी अंग्रेजी शराब अभी वहां पर रखी हुई है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त स्थान पर छापा मारकर 340 पेटी शराब कीमती 12,76,800 रुपए जब्त कर ली. वाहन से फरार आरोपी रामतिलक अग्रवाल के घर शिकारीपाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर उनकी किराने की दुकान से भी 4 पेटी पार्टी स्पेशल अंग्रेजी शराब जब्त की. आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की.

http://टोकनधारी किसानों के धान की होगी खरीदी, खाद्य सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now