আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोमोरबिडिटी मिलाकर हफ्तेभर में 13 मौतें, 2.43 लाख से अधिक सैंपलों की जांच में 1018 पॉजिटिव

Published on: July 30, 2021
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर और घटकर 29 जुलाई की स्थिति में 0.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है. विगत 29 जुलाई को प्रदेश भर में हुए 40 हजार 501 सैंपलों की जांच में 130 लोग पॉजिटिव पाए गए.29 जुलाई को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं. राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 2086 है. बीते सप्ताह 23 जुलाई से 29 जुलाई के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.42 प्रतिशत रही है.

http://रिपोर्ट में दावा- चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है कोरोना का डेल्टा वेरिएंट

इस दौरान संक्रमण की दर 23 जुलाई को 0.39 प्रतिशत, 24 जुलाई को 0.46 प्रतिशत, 25 जुलाई को 0.5 प्रतिशत, 26 जुलाई को 0.51 प्रतिशत, 27 जुलाई को 0.33 प्रतिशत, 28 जुलाई को 0.45 प्रतिशत और 29 जुलाई को 0.32 प्रतिशत रही है. विगत सप्ताह प्रदेश भर में कोविड-19 से कुल 13 लोगों की मृत्यु हुई है. इनमें कोमोरबिडिटी वाले नौ मरीज भी शामिल हैं. बीते सप्ताह प्रदेश भर में कुल दो लाख 43 हजार 063 सैंपलों की जांच में 1018 कोरोना संक्रमित पाए गए.

http://कलयुगी पिता ने अपनी ही 18 साल की बेटी से किया अनाचार, गिरफ्तार

http://6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं को छोड़ 2 अगस्त से संचालित होंगी शेष सभी कक्षाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now