আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मनरेगा लोकपालों के प्रति सीटिंग मानदेय में 1250 रुपए की वृद्धि

Published on: January 20, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत शिकायतों की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच एवं सुनवाई के लिए नियुक्त लोकपालों के मानदेय में प्रति सीटिंग 1250 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें हर सीटिंग के लिए 2250 रुपए का मानदेय मिलेगा. मनरेगा लोकपालों को अब तक प्रति सीटिंग एक हजार रुपए की दर से मानदेय प्राप्त हो रहा था. लोकपालों के लिए मानदेय की अधिकतम सीमा 45 हजार रुपए प्रति माह निर्धारित की गई है. मनरेगा लोकपालों का बढ़ा हुआ मानदेय 23 दिसम्बर 2021 से प्रभावशील है. राज्य मनरेगा आयुक्त मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने सभी जिलों के कलेक्टर-सह-जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) को परिपत्र जारी कर इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं.

https://2021 ICC Test Team of the Year का ऐलान, 3 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

तृतीय श्रेणी के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा. जिला न्यायालय दंतेवाड़ा स्थापना के अंतर्गत स्टेनोग्राफर (हिन्दी) के 03, स्टेनो टायपिस्ट के 02 एवं सहायक ग्रेड-3 के 22 पद के कुल 27 रिक्त पदों की भर्ती हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश दक्षिण बस्तर द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है. बस्तर संभाग के मूल निवासी ही आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के लिए पात्र होंगे. आवेदन प्रत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2022 संध्या 5 बजे तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से किया जा सकता है. नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा. विस्तृत जानकारी के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दन्तेवाड़ा के शासकीय बेबसाइट https:/districts.ecourts.gov.in/dantewada में अवलोकन कर सकते हैं.

https://फिर बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now