कोरबा. कोरबा जिले में एक घर के पास भारत का सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा को वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया. इस खतरनाक सांप की लंबाई 12 फीट बताई जा रही है. मामला सरखेत वन परिक्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक एक युवक सोमवार सुबह किसी काम से मदनपुर आया हुआ था. उसने यहां पर फिरतूराम के मकान के पास एक लंबा सांप देखा. बाद उसने तुरंत ही वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी. वहीं इतना बड़ा सांप मिलने की खबर आस-पास भी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए थे.
https://भूपेश कैबिनेट में कई फैसलों पर लगी मुहर, जानिए अहम फैसले
कुछ देर बाद सांप मकान के अंदर भी चला गया था. इधर, सूचना मिलने पर वन विभाग के स्नेक कैचर अविनाश यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे. तब कोबरा घर के बाहर आ गया था. सांप देखने पर उसकी पहचान किंग कोबरा के रूप में हुई. फिर उन्होंने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा. रेस्क्यू करने के बाद कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया है. बताया जा रहा है कि जिस दौरान किंग कोबरा का रेस्क्यू किया जा रहा था। वो बार-बार भागने की कोशिश कर रहा था। उसने स्नेक कैचर को भी काटने की कोशिश की. बार-बार वह फन फैला रहा था.







