আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 1172 नए कोरोना मरीज मिले, 879 डिस्चार्ज, 14 की मौत

Published on: September 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 1172 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 398, दुर्ग से 155, बिलासपुर से 96, बालोद से 69, राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54, जांजगीर-चांपा से 46, सूरजपुर से 28, बलरामपुर से 27, महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25, धमतरी से 23, सरगुजा व बस्तर से 21-21, बलौदाबाजार से 20, गरियाबंद से 18, बेमेतरा से 15, कोरिया से 14, कबीरधाम से 13, कांकेर से 12, मुंगेली से 11, नारायणपुर से 10, बीजापुर से 9, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 5, अन्य राज्य से 3 हैं.

जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 879 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 14 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 41806 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 20968 है. वहीं अब तक 20487 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 351 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://होम आइसोलेशन के मरीजों को 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और वीडियो कॉल से चिकित्सा सलाह

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 सितम्बर को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक 7 सितम्बर को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी. जनजाति सलाहकार परिषद के सदस्यगण अपने जिले के एन.आई.सी. के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में उपस्थित होकर बैठक में भाग लेंगे. परिषद द्वारा अनुसूचित जनजाति के उत्थान एवं कल्याण से संबंधित नीतिगत विषयों पर शासन को परामर्श दिया जाता है. उल्लेखनीय है कि यह समिति संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत गठित की गई है, इसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग के विधायकगण सदस्य हैं.

http://12 सितंबर से चलेंगी 80 स्पेशल ट्रेनें, 10 से शुरू होंगे रिजर्वेशन


जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now