আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 113 नए मरीज मिले, अब 939 एक्टिव केस

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 113 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला कोरबा से 44, बलरामपुर से 28, जांजगीर-चांपा से 14, दुर्ग, रायगढ़ व रायपुर से 6-6, बलौदाबाजार से 3, गरियाबंद, बिलासपुर व जशपुर से 2-2 हैं. वहीं 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. वहीं रायपुर एम्स में भर्ती दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है इनमें जिला रायगढ़ व महासमुंद से 1-1 हैं. रायगढ़ से पाया गया एक केंसर का मरीज था जिसका ऑपरेशन किया गया था वहीं महासमुंद का मरीज हाई ब्लड प्रेशर, लकवा व टीबी जैसी बीमारी से पीड़ित था. इसकी पुष्टि राज्य कोरोना कंट्रोल एंड डिमांड डेस्क ने की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 939 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1662 हो गया है. इनमें 715 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि कोरोना से 8 की मौत हुई है.

http://एसडीएम के बयान ने बढ़ाई कंटेनमेंट जोन के व्यावसायियों की चिंता!

मादा हाथी की मृत्यु : वनमंडलाधिकारी को नोटिस, चार अधिकारी का निलंबित

रायपुर. राज्य शासन द्वारा सरगुजा वन वृत्त के अंतर्गत बलरामपुर वनमंडल के राजपुर रेंज के अतौरी में मादा हाथी के मृत्यु की जवाबदारी तय करते हुए भारतीय वन सेवा के अधिकारी वनमंडलाधिकारी प्रणव मिश्रा, वन मण्डल बलरामपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इनके अलावा वन विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वन विभाग द्वारा वनमंडलाधिकारी प्रणव मिश्रा को मादा हाथी की मृत्यु की सूचना समय पर नहीं देने और मानव हाथी द्वंद नियत्रंण कार्य में घोर लापरवाही बरतने के कारण कारण बताओ नाटिस जारी किया गया है. राजपुर रेंज के उप वन मण्डलाधिकारी केएस खुटिया, वन संरक्षक परिसर रक्षक अतौरी पश्चिम भूपेन्द्र सिंह, वन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी राजपुर अनिल सिंह और उप वन क्षेत्रपाल राजेन्द्र प्रसाद तिवारी को कर्तव्यों में गंभीर चूक एवं लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है.

http://मुनगासेर में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, बरेकेलकला में हाट बाजार का लोकार्पण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now