रायपुर. प्रदेश में रविवार को 1346 कोरोना मरीज मिले हैं. देर रात 231 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें रायपुर से 151, महासमुंद से 19, सूरजपुर से 14, बस्तर से 12, रायगढ़ से 11, बेमेतरा से 7, बालोद से 6, कबीरधाम से 3, दुर्ग, गरियाबंद, कोरबा से 2-2, धमतरी व बलौदाबाजार से 1-1 मरीज हैं. इससे पहले देर शाम मिले 1115 कोरोना मरीजों में रायपुर से 518, बिलासपुर से 102, राजनांदगांव से 82, दुर्ग से 72, सरगुजा से 58, जांजगीर-चांपा से 42, सूरजपुर से 35, बलौदाबाजार से 34, रायगढ़ से 33, कबीरधाम से 24, गरियाबंद व जशपुर से 13-13, बेमेतरा, धमतरी, महासमुंद व कोरबा से 12-12, नारायणपुर से 11, बालोद से 10, मुंगेली व बलरामपुर से 4-4, कोरिया व दंतेवाड़ा से 3-3, बीजापुर व अन्य राज्य से 2-2, कोण्डागांव व कांकेर से 1-1 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 485 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 7 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30092 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 13520 है. वहीं अब तक 16303 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://अनंत चतुर्दशी पर करें ये उपाय, समस्त समस्याओं से मिलेगी मुक्ति
नल जल प्रदाय योजना के लिए 1.30 करोड़ रुपए स्वीकृत
रायपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कांकेर और जांजगीर-चांपा जिले में सोलर ड्यूल पंप आधारित नल-जल प्रदाय योजना के लिए एक करोड़ तीस लाख 36 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के चारामा विकासखण्ड के ग्राम गिधाली में सोलर ड्यूल पंप आधारित नल-जल योजना की स्थापना के लिए 58 लाख 99 हजार रूपए की और जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम बरभांठा में सोलर ड्यूल पंप आधारित नल-जल प्रदाय योजना की स्थापना के लिए 71 लाख 37 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है.
COVID UPDATE
231 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई ,आज राज्य में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 1,346 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/u6Dqv05t2E— Health Department CG (@HealthCgGov) August 30, 2020







