रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 1103 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें रायपुर से 251, राजनांदगांव से 135, दुर्ग से 128, जांजगीर-चांपा से 100, बिलासपुर से 99, रायगढ़ से 75, बस्तर से 51, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 30, बालोद से 26, महासमुंद से 25, नारायणपुर से 24, सुकमा से 20, मुंगेली व सरगुजा से 19-19, दंतेवाड़ा से 12, जशपुर से 11, बलरामपुर व बीजापुर से 10-10, कोण्डागांव से 8, कबीरधाम से 7, सूरजपुर व कांकेर से 4-4, बेमेतरा से 3, कोरबा से 1 हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 686 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 8 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31195 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 13929 है. वहीं अब तक 16989 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 277 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक
रायपुर. पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर राज्य शासन द्वारा 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक पूरे राज्य में सात दिवस का राजकीय शोक घोषित किया है. राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं अन्य स्थानों जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, वहां पर 31 अगस्त से 6 सितम्बर तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. राजकीय शोक की अवधि में राज्य में शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल, सभी संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष और जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं.
http://बसना, पटेवा सहित तीन थाना प्रभारियों का स्थानांतरण







