আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वाइन फ्लू के 11 मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published on: August 3, 2022
---Advertisement---

रायपुर. रायपुर सहित सात जिलाें में 11 मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लोगों को मंकी-पॉक्स, कोविड-19 और स्वाइन फ्लू के साथ ही बारिश के मौसम में होने वाले विभिन्न मौसमी बीमारियों से सावधान और सचेत रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि बरसात में लगातार होने वाले मौसमी बदलाव के कारण कई तरह की संक्रमणजनित बीमारियां होती हैं. इससे बचने और सावधान रहने की जरूरत है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल सर्जन्स को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं. सभी जिलों को इसके लिए अलर्ट भी किया गया है. सिंहदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में मंकी-पॉक्स का एक संदिग्ध प्रकरण सामने आया था.

https://सरकार ने बदला आईटीआर ई-वेरिफिकेशन का नियम

जांच के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है‌. देश के दूसरे हिस्सों में मंकी-पॉक्स के आठ मामले आए हैं. अतः इस बारे में पर्याप्त सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 11 प्रकरणों की पहचान हुई है, जिनमें से दो मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं. शेष नौ मरीजों का रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. स्वाइन फ्लू के इन मामलों को संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सिंहदेव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग अवश्य करें. साथ ही हाथों की साफ-सफाई व कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहैवियर का गंभीरता से पालन करें. स्वाइन फ्लू भी कोरोना की तरह फेफड़ों को प्रभावित करता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now