আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम

Published on: June 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम 23 जून को जारी होंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 23 जून को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित चिप्स कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आयोजित पत्रकार-वार्ता में हाईस्कूल, हायर सेकंडरी एवं हायर सेकंडरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों की घोषणा करेंगे. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in तथा http://results.gov.in/cgresults और www.results.cg.nic.in पर देखे जा सकते हैं. इसे  www.jagranjosh.com एवं www.hindi.news18.com पर भी देखा जा सकता है.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी

जिले में अब तक 947 मि.मी औसत वर्षा दर्ज

धमतरी. जिले में एक जून से अब तक 947.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक धमतरी विकासखण्ड में 333.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं मगरलोड विकासखण्ड में सबसे कम 172.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है.इसी तरह नगरी विकासखण्ड में 229.2 मिलीमीटर और कुरूद विकासखण्ड में 211.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है.

http://रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

अब तक 242.3 मि.मी. की औसत बारिश दर्ज

महासमुंद. जिले में अब तक 242.3 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है. भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आज 22 जून 2020 को 85.0 मिमी की औसत वर्षा दर्ज की गई. जिले के पांचों तहसीलों में तहसीलवार वर्षा के तहत् महासमुंद तहसील में 62.1 मि.मी., पिथौरा तहसील में 48.0 मि.मी., बागबाहरा तहसील में 95.5 मि.मी, बसना तहसील में 104.0 मि.मी एवं सरायपाली तहसील में 115.6 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now