रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 1077 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 298, दुर्ग से 139, रायगढ़ से 131, बीजापुर से 85, राजनांदगांव से 60, बस्तर से 37, जांजगीर-चांपा से 36, बिलासपुर व कांकेर से 34-34, सुकमा से 28, कोण्डागांव से 24, सूरजपुर से 20, मुंगेली से 19, महासमुंद से 18, बालोद से 16, धमतरी से 15, सरगुजा व नारायणपुर से 11-11, बलौदाबाजार से 12, कबीरधाम व कोरबा से 9-9, गरियाबंद से 8, जशपुर से 6, बेमेतरा से 5, दंतेवाड़ा से 4, बलरामपुर से 3, कोरिया व अन्य राज्य से 2-2, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 1 शामिल हैं.
जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 493 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 9 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 22054 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 8424 है. वहीं अब तक 13424 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 206 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची
धमतरी जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठान अब रात 9 बजे तक खुले रहेंगे
धमतरी. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जय प्रकाश मौर्य ने जिले के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रात नौ बजे तक खुले रखने की अनुमति दी है. गौरतलब है कि पूर्व में नगरीय क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुले रखने के आदेश दिए गए थे, जिसे निरस्त करते हुए गुमास्ता एक्ट के तहत अब जिले में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को रात 9 बजे तक खुले रखने की अनुमति दी गई है.
http://देह व्यापार में संलिप्त 8 महिलाएं और युवतियां गिरफ्तार
New 322 #COVID19 cases reported, total positive cases today is 1077.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/B8OjrvEasE
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 24, 2020







