আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लौह अयस्क परिवहन में गड़बड़ी को लेकर 105 वाहनों की जांच, 11 जब्त

Published on: May 29, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार 28 मई की सुबह से ही खनिज अधिकारियों की टीम राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लौह अयस्क के परिवहन में रॉयल्टी पर्ची के दुरुपयोग, ओवरलोडिंग, लम्पस फाइन और अन्य मामलों की जांच और ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटी है. खनिज अधिकारियों की टीम ने लौह अयस्क परिवहन में लगे 105 वाहनों की जांच की है, जिसमें से 11 वाहनों को जब्त कर संबंधित इलाकों के थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. जांच के दौरान बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को आबंटित खदान की लम्पस फाइन की जानकारी न मिलने के मामले में बीएसपी को नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों की टीम कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में जगह-जगह जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

http://अब बस गरारे से हो सकेगी कोरोना जांच, ICMR ने दी नए RT-PCR टेस्ट को मंजूरी

खनिज विभाग के अनुसार राज्य के कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, जगदलपुर, दंतेवाड़ा तथा रायपुर के द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्रदेश स्तर के खनिज अधिकारियों का दल ने लौह अयस्क परिवहन में रायल्टी पर्ची के दुरूपयोग, ओवरलोड, लम्पस एवं फाइन की जांच तथा खनिज के ग्रेड (रासायनिक विश्लेषण) की जांच की। संयुक्त संचालक केन्द्रीय उड़नदस्ता के नेतृत्व में विभिन्न जिलों के खनिज अधिकारियों के दल ने सघन जांच की. इस दल में लौह अयस्क के ग्रेड की जांच हेतु क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर, जदगलपुर तथा रायपुर के जियोलॉजिस्ट को भी शामिल किया गया है. टीम ने भानुप्रतापपुर क्षेत्र में 31 वाहन, चारामा क्षेत्र से 9, जगदलपुर से 10, रायपुर धमतरी रोड पर 14, सिलतरा रायपुर क्षेत्र से 5 तथा राजनांदगांव जिले में 7 इस प्रकार कुल 74 वाहनों से सैम्पल लिए हैं जिसे जांच के लिए केन्द्रीय प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है. खनिज अधिकारियों की टीम ने दंतेवाड़ा के एनएमडीसी से परिवहन कर रहे 30 वाहनों तथा जगदलपुर रेल्वे साइडिंग क्षेत्र में 6 वाहनों की जांच भी की. एनएमडीसी बचेली क्षेत्र में एनएमडीसी द्वारा तौल कराए गए मात्रा तथा रेल्वे बैगन से परिवहन कर मात्रा की क्रास चेकिंग की कार्रवाई अभी जारी है.

http://मुनमुन दत्ता की मुश्किलें नहीं हो रही कम, जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने पर एक और FIR दर्ज

कांकेर जिले में स्वीकृत विभिन्न निजी कंपनियों के लौह अयस्क परिवहन के 70 वाहनों की जांच की गई. जिनमें से 07 वाहनों को ओवरलोड, लम्पस फाइन में भिन्नता तथा खनिज के ग्रेड में अन्तर होने के शंका के चलते जब्त कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है. बालोद जिले में भिलाई स्टील प्लांट को स्वीकृत खदान में लम्पस फाइन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया. रायपुर जिले के सिलतरा एवं उरला क्षेत्र में विभिन्न संयंत्रों को प्रदाय किए जा रहे लौह अयस्क की जांच में 04 वाहनों को जब्त कर जांच हेतु उरला थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. इस प्रकार उक्त जिलों में अब तक कुल 105 वाहनों की जांच की गई है, जिसमें से कुल 11 वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की गई है. खनिज अधिकारियों टीम अभी भी जांच-पड़ताल में जुटी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now