महासमुंद. नारियल से भरे ट्रक में 10 क्विंटल गांजा छिपाकर ले जा रहे 2 आरोपियों को सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सीमावर्ती जिले बरगढ़ ओड़िशा की ओर से सिंघोड़ा के रास्ते गांजा का परिवहन किया जा रहा है. इस पर थाना सिंघोड़ा की टीम राष्ट्रीय राज्य मार्ग 53 पर नाकेबंदी कर मुखबिर के बताए वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी बीच एक वाहन क्रमांक CG17H 2027 ओड़िशा से आ रही थी. इसे रेहटीखोल बार्डर के पास रोका. वाहन में दो व्यक्ति सम्बलपुर निवासी अशोक कुमार (26) और अशोक कुमार साहू (27) सवार थे. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो नारियल की बोरियां दिखाई दी.
http://क्या छत्तीसगढ़ में ज़िंदा भी रहेगी जोगी कांग्रेस ?
नारियल की बोरियों को उठाकर देखा गया तो उसके नीचे 33 प्लास्टिक बोरियों में गांजा भरा मिला. गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर मध्यप्रदेश ले जाना बताया गया. आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 990 पैकेट में कुल 10 क्विंटल 5 किलो ग्राम गांजा कीमती दो करोड़ एक लाख रुपए जब्त कर उनके खिलाफ 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अनु अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सिघोंड़ा चन्द्रकान्त साहू, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक शोभाराम वर्मा, सरोज बारिक, श्रीकान्त भोई, चितरंजन प्रधान, रमाकान्त त्रिपाठी, जैकी प्रधान, सुशांत बेहरा, आलोक शर्मा ने की.
http://वित्तीय अनियमितता एवं कार्य के प्रति उदासीनता, दो अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई







