আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 10 और बलौदाबाजार में 9 नए कोरोना मरीज मिले

Published on: August 21, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. शुक्रवार को अब तक महासमुंद जिले में 10 और बलौदाबाजार जिले में 9 कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में 6 महासमुंद विकासखंड से हैं जिसमें एक शहर और 5 लाफ़िनखुर्द से हैं. एक बसना ब्लॉक के कुरचुंडी से हैं जो VY अस्पताल रायपुर में भर्ती है. पिथौरा ब्लॉक के केशरपुर, बम्हनी से 1-1 हैं. बागबाहरा ब्लॉक से एक हैं जिनका एम्स में दोबारा जांच करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है.

http://‘प्रदेश सरकार ने विज्ञापन में उप्र के किसान को छत्तीसगढ़ का बताकर उसकी फोटो लगा दी’

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 9 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं इलाज़ के बाद ठीक होने पर 12 मरीज़ों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के गाड़ाडीह सतनामी पारा में 1 प्रकरण, खपराडीह बलौदाबाजार में 1 प्रकरण, बलौदाबाजार शहर के वार्ड पांच में 2 प्रकरण और रवान के वार्ड 14 में 1 प्रकरण तथा भाटापारा के बजरंग वार्ड में 1 प्रकरण की पहचान की गई है. कसडोल में मिले 3 प्रकरणों में एक तातीपाली गेट के पास कसडोल, दूसरा संतोषी मन्दिर के पास कसडोल और तीसरा ब्लॉक कॉलोनी के पास कसडोल शामिल हैं. इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 591 तक पहुंच गई है. इनमें से 484 मरीज़ों का इलाज हो चुका है. शेष 107 मरीज़ों का इलाज चल रहा है. संक्रमित लोगों में से दो की मौत हुई है.

http://Ganesh Chaturthi : जानिए शुभ मुहूर्त और सरल पूजा विधि

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now