रायपुर. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभन्न जिलों में 10 नवीन महाविद्यालय की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है. प्रत्येक नवीन महाविद्यालय में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी व अन्य स्टाफ के 33 पदों के मान से 330 पदों के लिए भी स्वीकृति दी गई है. इस आशय का पत्र मंत्रालय, महानदी भवन स्थित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. इनमें कोरिया जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय नागपुर, जशुपुर जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय सन्ना, कोरबा जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय बांकीमोंगरा, बलरामपुर जिले में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर, रायुपर जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय गोबरा-नवापारा और शासकीय नवीन महाविद्यालय नवागांव सेक्टर-28 नवा रायपुर, दुर्ग जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली और शासकीय नवीन महाविद्यालय पेन्ड्रावन, जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय सारागांव तथा सूरजपुर जिले में शासकीय नवीन महाविद्यालय सूरजपुर में महाविद्यालय स्थापना के लिए मंजूरी मिली है.
https://शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की 7 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव
छत्तीसगढ़ में अब तक 1055.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1055.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 21 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1456.4 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 842.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://जिपं के बाबू की कार्यशैली से पंचायत सचिव परेशान, संघ ने की संसदीय सचिव से शिकायत







