আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नाबालिग का अपहरण के बाद हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

Published on: February 7, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. एक नाबालिग का रविवार देर शाम अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई. आरोपियों ने हत्या के बाद लड़के के शव को दफना दिया था. पुलिस ने सोमवार सुबह शव बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक डीपूपारा निवासी आशिफ मोहम्मद का 17 साल का बेटा रेहान 10वीं कक्षा में पढ़ता था. वह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था. बाद रात तक वापस नहीं आया. परिजन उसकी रात तक तलाश करते रहे. इसी बीच उनके पास अपहरणकर्ताओं का कॉल आया और 50 लाख रुपए फिरौती मांगी. इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. बाद से ही पुलिस रेहान की तलाश में जुटी थी. पुलिस ने जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली. जांच में पता चला कि जिस मोबाइल से कॉल किया गया था वह बंद मिल रहा था और उसका लोकेशन रतनपुर रोड में था.

https://पापा की बहुत याद आती है.. कहकर रो पड़ी बच्ची, इमोशनल वीडियो वायरल

पुलिस की एक टीम रतनपुर की ओर रवाना की गई, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला. बाद तकनीकी साक्ष्य से पुलिस आशिफ के ही मोहल्ले डीडूपारा पहुंची और उनके पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा. संदेह के आधार पर पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की तो उसने बताया कि अपने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान को अगवा किया था. पड़ोस में रहने के कारण परिचय था. ऐसे में लड़की से मिलाने का झांसा देकर वह रेहान को अपने साथ ले गए थे. रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में उसे जिंदा नहीं छोड़ सकते थे. गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र के रानीगांव में दफना दिया. वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर में आकर छिप गए थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now