नई दिल्ली. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा के आधार पर सपना चौधरी और अन्य के खिलाफ दर्ज की गई है. दिल्ली के EOW में सपना के खिलाफ FIR 10 जनवरी को दर्ज की थी. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक सपना चौधरी के स्टेज शो के लिए पकंज चावला और कुछ अन्य लोगो की PR कंपनी और अन्य कंपनियों के साथ सपना ने स्टेज शो डांस और सिंगिग के एग्रीमेंट साईंन किए थे, जिसके एवज में मोटा एडवांस भी सपना चौधरी ने लिया.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब पंजीयन 28 तक
लेकिन स्टेज शो में परफॉर्मेंस नहीं किया. आरोप यह भी है कि सपना ने लोन के नाम पर भी एडवांस लिया, जिसे चुकाया भी नहीं और न ही बदले में स्टेज शो किए. शिकायत के बाद सपना चौधरी व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 और 406 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आर्थिक अपराध शाखा जल्द ही सपना को नोटिस देकर जांच में शामिल होने को कहेगी.
http://गोविंदा के गानों पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल










