আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

31 जुलाई और 1 अगस्त की सुबह 10 बजे तक खुली रहेंगी किराना दुकानें

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. त्यौहारों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन वाले इलाकों में 31 जुलाई और एक अगस्त की सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक किराने की दुकान खुली रखने के निर्देश जारी किए हैं. यह आदेश उन सभी क्षेत्रों पर लागू होगा जहां वर्तमान में जिला कलेक्टरों द्वारा आगामी 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन आदेश जारी किए गए हैं. इस दौरान लोगों को मास्क एवं सोशल-फिजिकल डिस्टेसिंग सहित जारी अन्य निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा.

http://भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

बंद नहीं होगा 102 महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का संचालन

रायपुर. प्रदेश में 31 जुलाई के बाद भी 102 महतारी एक्सप्रेस सेवा का संचालन जारी रहेगा. इस सेवा का संचालन करने वाली संस्था जीवीके-ईएमआरआई ने आगे भी इसके संचालन की सहमति दे दी है. निविदा के माध्यम से महतारी एक्सप्रेस के संचालन के लिए नई संस्था के चयन तक पूर्व में निर्धारित दर एवं शर्तो के अनुसार जीवीके-ईएमआरआई की सेवा अवधि बढ़ाई गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई संस्था के चयन हेतु निविदा की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है. वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जीवीके-ईएमआरआई संस्था द्वारा सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में कुछ कठिनाईयो से विभाग को अवगत  कराया गया है. इनमें से कुछ समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है और कुछ पर निराकरण की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

http://विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now